गोपालगंज

गोपालगंज में पानी गिराने के विवाद में दबंगों ने उप सरपंच पर किया जानलेवा हमला, पांच लोगों घायल

गोपालगंज में पानी गिराने के विवाद में दबंगों ने उप सरपंच के घर जानलेवा हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल गांव की है। जहां आंगन में पानी गिराने से मना करने पर रॉड से हमला कर उप सरपंच और उनके पति के साथ तीन बेटियों को घायल कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां तीन लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

फतेहपुर पंचायत के उप सरपंच ललिता देवी ने जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय चौहान पर साजिश के तहत हमला कराने का आरोप लगाया है। जख्मी महिला ने कहा कि जिला पार्षद के चुनाव में पूर्व जिलाध्यक्ष ने पैसे मांगे थे, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया गया था। घटना के दौरान मारपीट का वीडियो भी पीड़ित परिवार ने बनाकर वायरल किया है। वहीं पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!