गोपालगंज

गोपालगंज: साक्षी प्रियम ने मैट्रिक परीक्षा में 93% अंक प्राप्त कर कटेया प्रखंड का नाम किया रौशन

गोपालगंज के कटेया प्रखंड के रामदास बगही गांव के स्थानीय पैक्स अध्यक्ष चन्दन कुमार मिश्र की पुत्री साक्षी प्रियम ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में कुल 500 अंक मे 464 अंक प्राप्त कर परिवार और प्रखंड का नाम रौशन किया है।

साक्षी अपने माता पिता कि बड़ी पुत्री है। जो बचपन से पढ़ने लिखने मे काफी मेधावी रही है। माता कृष्णा देवी को अपनी पुत्री पर गर्व है। साक्षी अपने गांव में ही रहकर ग्रामीण परिवेश मे पठन पाठन का कार्य करती है। जिसका उदेश्य सिविल सर्विस फेस कर कलेक्टर बनने का है।

विदित हो कि साक्षी का परिवार कटेया प्रखंड मे काफी संपन्न परिवार है।जो बगही दरबार के नाम से जाना जाता है।पूर्व मे भी इस परिवार का शिक्षा के प्रति लगाव रहा है।साक्षी एस एस एस राम नंदन लाल गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!