गोपालगंज

गोपालगंज: लूट की घटना के बाद सड़क जाम करने के मामले में 19 नामजद सहित 30 अज्ञात पर प्राथमिकी

गोपालगंज में कटेया थाना के जनता बाज़ार में मोटरसायकिल लूट कांड मामले में शनिबार को हुए सड़क जाम में कटेया थानाध्यक्ष सुमन कुमार के आवेदन पर कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विदित हो कि शुक्रवार की रात्रि में लोहटी ग्राम निवासी जयप्रकाश गुप्ता की मोटरसायकिल अज्ञात अपराधियो द्वारा हथियार के बल पर लूट ली गई थी। जिसमे शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्रथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अपनी आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। परंतु राजनीतिक उद्देश्य से कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा शनिवार को ही बगही बथुआ मार्ग पर जनता बाज़ार में सड़क जाम कर और आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की जाने लगी।

उक्त मामले में जब कटेया थाने की पुलिस पहुंची तो आक्रोशित जनसमूह पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गई और पुलिसबल के साथ गली गलौज और मारपीट करने लगी, जिसमे कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। उक्त मामले में रविवार को कटेया थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा के आवेदन पर कटेया थाने में प्रथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। रविवार को ही नामजद 19 अभियुक्तों में 9 लोगो को कटेया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार लोगो मे सफी मिया, सेराज आलम, समित सिंह, अमित सिंह, फिरोज अंसारी, विजय सिंह लोहटी निवासी, अरविंद सिंह दिउलिया, सत्येंद्र मिश्र भधवही निवासी, राजकुमार मास्टर कोइनी बाजार निवासी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातर छापेमारी कर रही है। उक्त मामले में आई पी सी की धारा 332, 333, 307, 141, 149, 323, 353, 504, 506, 427, 537, 338 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!