गोपालगंज

गोपालगंज: मुख्यमंत्री ने 509 करोड़ से बने पुल का किया उद्घाटन, उद्घाटन से पूर्व एप्रोच सड़क ध्वस्त

गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार आज 12 अगस्त को जिले की जनता को तोहफ़ा दिया। बैकुंठपुर में बना बंगरा घाट महासेतु  स्वतंत्रता दिवस से 3 दिन पहले लोगों के लिए खोल दिया गया है। सारण को चंपारण और तिरहुत से जोड़ने वाला 1506 मीटर लंबा यह महासेतु है। इस पुल के नर्माण पर 509 करोड़ की राशि खर्च हुई है। 15 मीटर चौड़ाई वाले इस पुल को बनाने में 6 साल 4 महीने लगे हैं। पुल के चालू होने से 6 जिलों की करीब 8 लाख की आबादी के आवागमन में सहूलियत होगी। बंगरा घाट महासेतु में 36 स्पैन यानी पिलर है। इस महासेतु के मुजफ्फरपुर साइड में 8 किलोमीटर लंबा अप्रोच पथ है। जबकि छपरा साइड में 11 किलोमीटर लंबा अप्रोच पथ का निर्माण किया गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा इस महासेतु का निर्माण किया गया है। जिसे एसपी सिंगला कम्पनी ने तैयार किया है।

वहीं जिस बंगरा घाट महासेतु का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया है। उस महासेतु का अप्रोच पथ करीब 50 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया है। ध्वस्त अप्रोच पथ को दोबारा मोटरेबल करने की कवायद शुरू कर दी है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के आला पदाधिकारी से लेकर संवेदक मौके पर मौजूद है। सैकड़ो की संख्या में मजदुर लगाये गए है। दो दो जीएसबी लगाकर इसे दोबारा चालू करने की कोशिश की जा रही है। जहा यह अप्रोच पथ टुटा है वह इलाका सारण के पानापुर के सतजोड़ा बाजार के समीप पड़ता है।

बताया जाता है की गोपालगंज के बैकुंठपुर में 7 जगहों पर सारण बाँध टुटा था। इसी बांध के टूटने के बाद बंगरा घाट महासेतु से करीब 5 किलोमीटर दूर अप्रोच पथ पानी के दबाव से अचानक ध्वस्त हो गया। सबसे बड़ी बात है की यह अप्रोच पथ आज से 12 दिन पहले टुटा था। इस टूटे अप्रोच पथ को दोबारा मोटरेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आश्चर्य की बात है की अभी यह अप्रोच पथ बना भी नहीं है और सीएम से आननफानन में उद्घाटन कर दिया।

इस मामले में जब बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के डिप्टी चीफ इंजिनियर शाकिर अली से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे एक सामान्य घटना बताया। उन्होंने कहा की महासेतु के निर्माण और इसके साथ अप्रोच पथ के निर्माण में किसी भी तरह का घटिया काम नहीं किया गया है। सभी कार्य गुणवत्ता के मानक के अनुरूप किया गया है और जल्द ही इसे दुरुस्त कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!