गोपालगंज

गोपालगंज: सत्तरघाट महासेतु के अप्रोच पथ के टूटने पर विधायक ने सरकार पर जमकर बोला हमला

गोपालगंज के जिस सत्तर घाट महासेतु के उद्घाटन समारोह में बरौली के राजद विधायक मो नेमतुल्लाह भी शामिल हुए थे। आज सत्तर घाट महासेतु के इस अप्रोच पथ के टूटने पर उन्होंने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

बरौली के राजद विधायक मो नेमतुल्लाह ने कहा की जब इस महासेतु का उद्घाटन हुआ था। तब भी उन्होंने इस महासेतु के निर्माण और उसके गुणवता को लेकर सवाल उठाये थे। लेकिन किसी ने उनके इस चेतावनी पर धयान नहीं दिया था। जिसकी वजह से यह इस महासेतु पर अप्रोच पथ के टूटने से आज आवागमन बाधित हो गया है। उन्होंने कहा की उस समय ही सवाल उठाया था की उद्घाटन तो हो गया। लेकिन अगला बरसात यह पुल झेल पायेगा की नहीं। इसपर भी शक है और ऐसा ही हुआ।

मो नेमतुल्लाह ने पूर्व पर्यटन मंत्री वह बरौली के पूर्व भाजपा विधायक रामप्रवेश राय के बयान को लेकर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा की खुद भाजपा के पूर्व मंत्री कहते है इस सरकार में सिर्फ भाजपा विधायक के क्षेत्रो में ही काम हुआ है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा की जब रामप्रवेश राय विधायक थे। तब यहाँ बरौली विधानसभा में भयंकर बाढ़ आया था, तब वे कहा थे। तब लोग मर रहे थे, रो रहे थे, तब वे आंसू पोछने क्यों नहीं गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!