गोपालगंज

गोपालगंज: पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर भाजपा ने निकाला आभार जुलूस

गोपालगंज: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनिया चौक के पास एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। यह घोषणा केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मंगलवार देर शाम की गई। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है। जयंती से एक दिन पहले की सरकार की ओर से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है।

बता दे की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद बिहार के साथ-साथ गोपालगंज में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को सुबह जैसे ही यह खबर फैली, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मौनिया चौक के पास एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मौनिया चौक पर इकट्ठे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौक से एक आभार यात्रा निकाला और मैनिया चौंक पहुंच कर खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ मंटू गिरी ने कर्पूरी ठाकुर को बिहार का जननायक बताया और कहा कि उनको भारत रत्न से सम्मानित होना बिहार के लिए गर्व की बात है। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बिहार में सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार और कार्य आज भी प्रासंगिक हैं। उनको भारत रत्न से सम्मानित होना उनके विचारों को नई पहचान देगा। भारत रत्न से सम्मानित होना उनके योगदान को सराहना है। केंद्र सरकार की यह घोषणा बिहार के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!