गोपालगंज

गोपालगंज समाहरणालय में भाजपा उम्मीदवार राजीव सिंह ने अपना नामांकन पर्चा किया दाखिल

गोपालगंज: बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 10 से एनडीए प्रत्याशी भाजपा नेता राजीव कुमार ने आज मंगलवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। गोपालगंज समाहरणालय में भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ मंत्री जनक राम विधायक अमरेंद्र पाण्डेय जीप अध्यक्ष सुबास सिंह सहित कई नेता शामिल हुए।

वही नामांकन के बाद शहर के भीएम फील्ड में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार ने बताया कि वो जनप्रतिनिधियों का सम्मान करेंगे व चहुमुखी विकास को लेकर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!