गोपालगंज

गोपालगंज: पूजित अक्षत का वितरण कर रामभक्तों को दिया गया निमंत्रण, 180 मंदिरों में मनाई जाएगी दीपावली

गोपालगंज: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पूजित अक्षत को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। अक्षत कलश के माध्यम से लोगों को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने व उनके दर्शन के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है।

शुक्रवार को खालगांव पंचायत की गहनी गांव से शुभ मुहूर्त में अक्षत वितरण का कार्य शुरू किया गया। विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों को अक्षत देकर आमंत्रित किया गया। इस दौरान राम मंदिर की भव्यता व भगवान राम के विभिन्न स्वरूपों से भी रामभक्तों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिखा।

इस दौरान गोपालगंज संघ शताब्दी विस्तारक पदाधिकारी हरिशंकर चौबे ने बताया कि 22 जनवरी को पंचदेवरी प्रखंड के लगभग 180 मंदिरों में दीपावली मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आम जन को अपने-अपने घरों पर भी दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राम दीप जलाने की अपील की है। पूरे देश के सभी लोग 22 जनवरी को अपने घरों की पूजा गृह में राम दीप जलाएंगे।

मौके पर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बृज किशोर दुबे, हरिशंकर चौबे, भाजपा नेता जगदंबा राम, दीपक वर्णवाल, शशिकांत राम, राकेश श्रीवास्तव, शंभू शरण द्विवेदी, चंद्रभूषण शुक्ल, रामदेव सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, भोला पांडेय सहित काफी संख्या में ग्रामीण व रामभक्त मैजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!