गोपालगंज

गोपालगंज शहर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा महाशिवरात्रि पर निकाली गई झांकी

गोपालगंज: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले में एक झांकी निकाली गई जिसमें संस्था के संदेशों को आम जनता के बीच बताने का प्रयास किया गया।

रथ पर सुसज्जित कलाकारों ने भगवान शिव के संदेश को प्रदर्शित किया तो वही ढोल बाजे के साथ ब्रह्माकुमारीज के बहनों ने पूरे शहर में भ्रमण करते हुए विश्व के कल्याण की कामना की। इसके पहले एसपी कोठी के सामने संस्था के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया जहां संस्था के सभी भाई बहनों ने पवित्र जीवन जीने और नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता को अपनाने तथा समाज को चरित्रवान बनाने की प्रतिज्ञा की।

इस झांकी में बहनों ने जागो जागो हे इंसान भारत में आए शिव भगवान ,जब छोड़ेंगे पांच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार, कलयुग जाने वाला है सतयुग आने वाला है, इत्यादि नारे लगाते हुए आम जनता को संस्था के विचार से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!