गोपालगंज

गोपालगंज: पंचदेवरी के राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लोक जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती

गोपालगंज: पंचदेवरी के राजद कार्यालय में लोक जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार रावत ने की। इस मौके पर नेताओं ने जननायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर राजद के पंचदेवरी प्रभारी भरत यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों,शोषितों की अगुवाई करने वाले इंसान थे। सभी वर्ग के लोग सुखमय जीवन यापन करें यह उनकी सोच थी। सामाजिक समरसता के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। आज राजद जननायक के सपनों को साकार करने में लगा है। उन्होंने कहा कि वे शांत स्वभाव के सामाजिक संत थे। कमजोर वर्गो के मसीहा के रूप में उनकी पहचान रहेगी।प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार रावत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को राजद के संबिधान बचाओ देश बचाओ के नारा के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

जयंती समारोह में वरिष्ठ नेता रामसकल सिंह,निरंजन यादव,मेघनाथ यादव,राजेश यादव,संतोष कुमार यादव,आदि ने जननायक के बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!