गोपालगंज

गोपालगंज में पैक्स चुनाव के बाद खुनी संघर्ष, आक्रोशित लोगो ने समाहरणालय गेट का किया घेराव

गोपालगंज में पैक्स चुनाव के बाद दो पक्षों में जहा जमकर खुनी संघर्ष हुआ। वही इस खुनी संघर्ष में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज उचकागांव पुलिस ने स्थानीय मुखिया और नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ चाकूबाजी कर घायल करने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी अरोपियो के द्वारा लगातार पीड़ित पक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी को लेकर आक्रोशित लोगो ने आज गोपालगंज जिला समाहरणालय का मुख्य गेट का घेराव कर जमकर हंगामा किया। सैकड़ो की संख्या में हंगामा कर रहे लोगो ने उचकागांव पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित प्रदर्शनकारी आरोपिओ की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे।

पीड़ित युवक धनंजय प्रसाद के मुताबिक बीते 9 दिसम्बर को पैक्स चुनाव संपन्न हुआ था। चुनाव संपन्न होंने के बाद उनके साखे पंचायत के मुखिया और नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने चुनाव में वोट नहीं देने और उन्हें समर्थन नहीं देने को लेकर उसकी हथियार के बट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान जब युवक के परिजन उसे बचाने आये तो उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को उचकागांव पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में उचकागांव पुलिस ने गांव के 8 लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। नामजद अरोपियो में स्थानीय मुखिया और पैक्स अध्यक्ष भी शामिल है।

प्रदर्शनकारियो का आरोप है की पुलिस जानबूझकर आरोपिओ को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसकी वजह से आरोपी लगातार उनके खिलाफ वोट देने वालो के साथ मारपीट करने की धमकी दे रहे है। अरोपियो की गिरफ़्तारी को लेकर आज बुधवार को दिनभर जिला समाहरणालय पर धरना दिया गया। जिसकी वजह से समाहरणालय परिसर में दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा और उचकागांव पुलिस प्रदर्शनाकरियो को समझाते रही।

बहरहाल समाहरणालय गेट से प्रदर्शनकारियो को हटाकर सदर एसडीपीओ के पास भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!