गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के बगहवां स्थित कस्तूरबा विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पेंटिंग, वाद विवाद, कविता लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में अंशु कुमारी, वीणा कुमारी, प्रियंका कुमारी ने बाजी मारी। तो वही वाद विवाद प्रतियोगिता में शीतल कुमारी, सोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी ने परचम लहराया। कविता लेखन में सुरुचि कुमारी, बबीता कुमारी, रागिनी कुमारी ने परचम लहराया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वही 21 प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से संत्वाना पुरस्कार भी दिया गया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

मौके पर अमरेश लाल श्रीवास्तव, संजय शुक्ल, शंभूनाथ सिंह, शकुंतला देवी, अजीत कुमार दुबे, हरेराम गुप्ता, विजय लक्ष्मी शर्मा, खुदैजा खातून आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!