गोपालगंज

गोपालगंज: जलजमाव को लेकर जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन, पिछले एक साल से बनी हुई है समस्या

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के खालगांव में महीनों से सड़क पर हो रहे जलजमाव को लेकर जीविका दीदियों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को जीविका दीदियों ने जमकर बवाल काटा। जिससे खालगांव में लगभग चार घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। जब वहां कोई जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी नहीं पहुंचे तो जीविका दीदियों का जत्था पंचदेवरी प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जहां बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। महिलाओं ने जलजमाव को खत्म कराने के लिए बीडीओ को आवेदन भी दिया।

बताया जाता है कि खालगांव में मुख्य सड़क पर हल्की बारिश के साथ ही जलजमाव हो जाता है। लगभग 300 मीटर जलजमाव के कारण आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। जिससे आजिज होकर शनिवार को जीविका दीदियों ने हल्ला बोल दिया। जमकर हंगामा किया। और मरम्मती के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया। कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी महिलाओं ने दी। इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि आवेदन महिलाओं से प्राप्त हुआ है। महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। एक से दो सप्ताह के अंदर जलजमाव की समस्या को दूर कर लिया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि को आदेशित किया गया है।

इस मौके पर आशा देवी, विमला देवी, जैकब खातुन, हसन तारा खातून, मुन्नी देवी, मंजू देवी, रंजना देवी, कैलाशी देवी, तारा मून नेशा, रीना देवी, उषा देवी, सैरून नेशा, बबीता देवी, चमेली देवी, लालमणि देवी, लखपति देवी, जयबुन खातून, पुष्पा कुमारी सिंह, कृष्णावती देवी, रहिमन खातून, जानकी देवी, ललिता देवी, जमीला खातून, सुनीता, तेतरी देवी, चंद्रावती देवी, अनु देवी, शिव कुमारी देवी, बिंदु देवी, दुर्गावती देवी, मीना देवी, रामसखी देवी, सरस्वती देवी, कांति देवी, इलायची देवी, शीला देवी, सुनैना देवी, सुंदरी देवी, कमलावती देवी, सुकांति देवी, प्रमिला देवी, सरोज देवी, रीता देवी, मंजरी देवी आदि थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!