गोपालगंज

गोपालगंज: बिहार सरकार के निबंधन एवं मद्य निषेध मंत्री ने बाईपास सड़क का किया शिलान्यास

गोपालगंज: बिहार सरकार के निबंधन एवं मद्य निषेध मंत्री ने शुक्रवार को कटेया बाईपास सड़क का शिलान्यास किया।जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल दिखा।

विदित हो कि यह बाईपास सड़क भोरे मुख्य पथ से कटेया पकहाँ मुख्य सड़क तक है।यह बाईपास सड़क विगत 10 वर्ष पूर्व से खराब था। जिससे इस सड़क से लोगों का आवागमन बंद था। अगर कभी कभार इस सड़क से कोई चला भी जाए तो छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती थी। बाईपास सड़क के खराब रहने के कारण आए दिन नगर में जाम की समस्या बन रहती थी। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने अपने विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री से इस सड़क को बनाने की मांग की। इसके बाद भोरे विधानसभा क्षेत्र संख्या 103 के विधायक व मंत्री सुनील कुमार के अथक प्रयास के बाद बाईपास सड़क बनाने की मंजूरी पास कर दी गई। जिसका शिलान्यास शुक्रवार को मंत्री सुनील कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के नेता अमरेश राय ने कटेया के लोगों के लिए खुरहुरिया मोड़ से कटेया रेफरल अस्पताल तक जाने वाली बाईपास सड़क बनाने की मांग की गई तो वही बाबू चंद्रहास राय ने जी ए उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान के तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि विद्यालय का खेल मैदान धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। इस खेल मैदान को पुनर्जीवित कर दिया जाए तो यह क्षेत्र के युवा व विद्यालय के बच्चों के हित में होगा। जिससे क्षेत्र के बच्चे भी खेल में आगे बढ़ेंगे।

मौके पर टुन्ना गिरि, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि आनंद मिश्र, मनोज तिवारी, डिंपल मिश्र, जितेंद्र दुबे,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल मौर्य, अनवर अली,सुनील मद्धेशिया, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, राघवजी प्रसाद,विंध्याचल राम,गाम्हा तिवारी, मनिंद्र पांडेय व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!