गोपालगंज

गोपालगंज: घर के पास खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे को अचानक साँप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेख बखरौर ग़ांव में अपने घर के पास खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे को अचानक साँप ने काट लिया। इस घटना के बाद बच्चा अचेत हों गया जिसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक सुखल मांझी के 9 वर्षीय बेटा सुखल मांझी बताया जा रहा है।

दरअसल घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि देर शाम वह अपने घर के पास गोली खेल रहा था। गोली अचानक एक एक गहरे बिल में चला गया। बच्चा जब अपना गोली निकालने के लिए बिल में हाथ डाला तभी उसमें बैठे एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चा अचेत हो गया। परिजनों ने तत्काल स्थानीय तौर पर इलाज करवाया, जब स्थिति बिगड़ी तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से डॉक्टर द्वारा स्थिति को नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने के पहले ही देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में माँझील था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वही बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!