गोपालगंज

गोपालगंज: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम

गोपालगंज में कुचायकोट प्रखंड के हेम्बर दाहा गांव में आयोजित एकात्म मानववाद के प्रेणता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बूथ संख्या 329 पर मनाई गई। इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सिर्फ सेवा का माध्यम है। देश की एकता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। देश की एकता में मुखर्जी जी की महती भूमिका है।

खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने इस अवसर पर कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देश के निर्माण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी के निर्देशानुसार “सेवा एवं समर्यह अभियान 17 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक चल रही हैं। इस अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता, गरीबो के बीच फल वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चन्दन तिवारी ने की। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार, ब्रह्मानंद राय, मंटू गिरी,उमेश प्रधान, सुबाष तोमर,मंडल अध्यक्ष चन्दन तिवारी,जिला मंत्री राजू कुशवाहा,चन्द्रेश सिंह, योगेंद्र मांझी, हरदेव राम,ओमप्रकाश राम,राकेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा,महिला मोर्चा विभा देवी,मनीष मिश्रा,उपेंद्र कुशवाहा, उत्तम कुमार,आनंदी देवी,आशा देवी,रीना देवी,देवंती देवी,रुबेया खातून, रामन्ती देवी, शांति देवी, सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!