गोपालगंज

गोपालगंज: सेनेटरी पैड के इस्तेमाल को लेकर महिलाओं के एक जत्था ने चलाया जागरूकता अभियान

गोपालगंज में सेनेटरी पैड के इस्तेमाल को लेकर महिलाओं के एक जत्था के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान गोपालगंज शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में दलित बस्ती में और दूसरे घरों में चलाया जा रहा है। तीन चार महिलाओं की एक टोली अपने हाथों में सेनेटरी पैड का बैग लेकर लोगों के घरों में जाती है। वहां पर महिलाओं को, बच्चियों को सेनिटरी पैड के इस्तेमाल के प्रति जागरूक कर रही हैं। यह जागरूकता अभियान कई महीने से लगातार चलाया जा रहा है।

जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रही सुनीता सिंह के मुताबिक मेंस्ट्रूअल साइकिल के दौरान लड़कियों को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर लोकलाज और संकोच की वजह से महिलाएं या लड़कियां इस पर चर्चा नहीं करती हैं। जिससे उन्हें कभी कभी कई गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर एक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि महिलाओं में, लड़कियों में उनकी बीमारी से संबंधित समस्याओं को समय रहते दूर किया जा सके। इसीलिए गोपालगंज के मठिया, साधु चौक सहित कई जगहों पर, मोहल्ले में जाकर महिलाओं को मुफ्त में सेनिटरी पैड दिया जा रहा है। और उन्हें सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि कपड़े के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

इस जागरूकता अभियान की टीम में सुनीता सिंह, संजू देवी , माधुरी कुमारी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!