गोपालगंज

गोपालगंज: तीन माह पूर्व गुजरात के वड़ोदरा में कमाने पंचदेवरी के युवक की दम घुटने से हुई मौत

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत गुजरात के वड़ोदरा में दम घुटने से हो गई। मृतक पंचदेवरी प्रखंड के लामीचौर गांव निवासी शकल राम का 20 वर्षीय बेटा अशोक राम था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अशोक तीन माह पूर्व गुजरात के वड़ोदरा में कमाने के लिए गया था। जहां वह एक निजी कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। पिछले सप्ताह उसे सांस की प्रॉब्लम होने लगी। जिसके बाद साथी संबंधियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। डाक्टरों व परिजनों के अनुसार बुधवार की देर रात दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसके पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। अशोक की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अशोक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके पिता राम शकल राम घर पर मजदूरी करते हैं। उसका छोटा भाई सोनू अभी स्नातक में पढ़ रहा है। वहीं बहन प्रियंका व सलोनी गांव के विद्यालय में पढ़ती है। मौत की खबर के बाद मां मंजू देवी बेसुध है। इधर मौत की खबर पर कई जनप्रतिनिधि पहुंच कर परिजनों का ढ़ाढस बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!