गोपालगंज

गोपालगंज डीएम एसपी ने बाढ़ संभावित इलाकों का किया निरीक्षण, सारण बांध का भी लिया जायजा

गोपालगंज में संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। वही मीटिंग के बाद डीएम सारण बांध की निगरानी औऱ निरीक्षण पर निकल गए है।

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि बाल्मीकि नगर बराज से अचानक ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ दिया गया है। जो पानी गोपालगंज में पहुंचने वाला है। जिसको लेकर तटबन्धों की निगरानी बढ़ा दी गई है। तटबन्धों की निगरानी को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की तैनाती की गई है। जगह-जगह होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा पेड लोगों को भी तैनात किया गया है। ताकि तटबन्धों में कहीं भी दरार या किसी भी तरह का आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को मिल सके।

डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम से 24 घंटे तक तटबन्धों की निगरानी की जा रही है। डीएम ने कहा कि राहत की बात है कि वर्तमान में गोपालगंज से 3 लाख 35 हजार क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है। वाल्मीकि नगर बराज से जो पानी छोड़ा गया है। जो कल सुबह तक गोपालगंज पहुंचने की आशंका है। जिससे तटबन्धों पर दबाव बढ़ेगा। डीएम ने लोगों से अपील की कि जो लोग नदी के पेटी में या बांध के अंदर बसे हुए हैं। वे सुरक्षित स्थानों पर वापस चले आए। उन्होंने कहा कि गोपालगंज के छह प्रखंडों के 25 पंचायतों के 46 गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। लेकिन अभी पानी की मात्रा ज्यादा नहीं है। जिससे इन पंचायतों में प्रभावित लोगों की संख्या ज्यादा नहीं है। डीएम ने बाढ़ को लेकर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!