गोपालगंज: अधिकारियों ने पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश
गोपालगंज: सबको मिलकर पर्यावरण बचाने के लिए पौधा लगाना चाहिए। यह जीवन को बचा सकेगा। इसके बहुआयामी फायदे है। इसके लिए सरकार ने भी जल जीवन हरियाली का शुभारम्भ किया है। इसमें सफलता तभी मिल सकेगी जब जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और सरकारी कर्मी व पदाधिकारी एक साथ दृढ़ निश्चय और लगन के साथ कार्य करेंगे। पर्यावरण बचाओ अभियान में सभी मिलकर कार्य करें। तभी पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी। उक्त बातें स्थानीय प्रखण्ड के सिरिसिया पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ग्राम विकास शिविर कार्यक्रम स्थल पर पौधा लगाते हुए उप विकास आयुक्त सज्जन कुमार आर्य ने कहा।
उन्होंने कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पौधा लगाते हुए यह भी कहा कि इस तरह का कार्यक्रम सभी पंचायतों में आयोजित की जानी चाहिए। ताकि जन जीवन हरियाली की सफलता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने मिलकर पौधा लगाकर ग्राम विकास शिविर को यादगार बनाया।
इस मौके पर मौजूद जिला श्रम अधीक्षक मनोज दुबे, डीपीआरओ ब्रजकिशोर सिंह, वरीय उप समाहर्त्ता पिंकी कुमारी, बीडीओ दीपचंद्र जोशी, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ सत्य प्रकाश, स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र सिंह आदि ने अपने हाथों से पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।
बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सबसे जरूरी पौधारोपण है। इसके लिए सभी कर्मी उपयुक्त समय के साथ पौधारोपण अपने अपने प्रतिनियुक्त पंचायतों में करें। इसके लिए जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी उसको पूरा किया जाएगा।
स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र सिंह ने सिरिसिया पंचायत को ग्रीन पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर जिला समन्वयक रंजय बैठा, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राघव सिंह, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामलखन प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह, एमआईएस मिथुन बैठा, आवास पर्यवेक्षक अमिताभ कुमार सिंह, रमेश कुमार, कंचन कुमार, ब्रजेश चौबे आदि सहित सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि थे।