गोपालगंज

गोपालगंज: सारण तटबन्ध के दियरा के निचली भाग में फैलने लगा बाढ़ का पानी, लोगो का पलायन शुरू

गोपालगंज: नेपाल से छोड़े गए पानी से गंडक नदी में उफान के कारण सारण तटबन्ध के मांझागढ़ प्रखंड के दियरा क्षेत्र के निचले भाग में निमोईया, मुंगरहा, मथुरा साह के टोला की तरफ बाढ़ का पानी धीरे धीरे फैल रहा है। जिसके वजह से लोग पलायन करना शुरू कर दिए। लोग वर्ष 2020 में आई विनाशकारी बाढ़ में बाढ़ की तबाही को झेल चुके है। जिसके कारण लोग बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर जाना शुरू कर दिए है। ग्रामीणों के अनुसार फैल रही बाढ़ की पानी से दियरा जाने वाली पक्की सड़क कई जगह क्षति ग्रस्त भी हो गया है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

बाढ़ की पानी फैलने की जानकारी मांझागढ़ अंचल पदाधिकारी शाहिद अख्तर से लेने पर उन्होंने बताया कि ऐसी कोई जानकारी मुझे नही मिला है। बारिश की पानी चारो तरफ फैला हुआ है। जिसको देख लोग बाढ़ की पानी समझते है। वही दूसरी तरफ दियरा क्षेत्र निमोईया पंचायत के वीडीसी सदस्य विरवल यादव से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह से सारण तटबन्ध के दियरा क्षेत्र निमोईया में बाढ़ की पानी धीरे धीरे फैल रहा है। जिसके वजह से लोग सहमे हुए है तथा कुछ लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!