गोपालगंज

गोपालगंज: बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए सारण तटबन्ध का पदाधिकारियों ने किया निरक्षण

गोपालगंज में एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के मद्देनजर बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए सारण तटबन्ध का निरीक्षण अपर समाहर्ता वीरेंद्र प्रसाद ,अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल, सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीमती रश्मि ने मांझा प्रखण्ड के भैषही में किया।

बताते चले कि वर्ष 2020 में आई विनाशकारी बाढ़ में बाढ़ की विभीषका से चारो तरफ तबाही मच गया था। जिसमे सैकड़ो घर ध्वस्त हो गए। तो दर्जनों लोगों की मौत हो गयी। वहीं हजारो हेक्टेयर में लगे फसल बर्बाद हो गए थे। जिससे बचाव हेतु बाढ़ में टूटे सारण तटबन्ध का मरम्मत कार्य करोडो की लागत संवेदक के माध्यम से सरकार के द्वारा कराया जा रहा है। ताकि लोगो को दोबारा बाढ़ विभीषका की मार नही झेलनी पड़े। जिसको लेकर सारण तटबन्ध के चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण जिले के वरीय पदाधिकारी और स्थानीय पदाधिकारी के द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान सारण तटबन्ध के कराये जा रहे मरम्मत कार्य निर्धारित मानक के अनुसार पाया गया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजित कुमार अंचल पदाधिकारी शाहिद अख्तर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!