गोपालगंज

गोपालगंज: शौच के दौरान महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान महिला की मौत, मचा कोहराम

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में मंगलवार की रात एक महिला सर्पदंश से जख्मी हो गई। जिसकी गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के क्रम में बुधवार के दिन मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लुहसी गांव निवासी अच्छेलाल यादव के बेटे अशोक गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी मंगलवार की देर रात अपने घर के शौचालय में शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप द्वारा उन्हें डस लिया गया। जिसके बाद लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इसी दौरान इलाज के क्रम में गोरखपुर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद से उनके घर पर कोहराम मच गया। इस दौरान उनके 17 वर्षीय बेटी निक्की कुमारी और 12 वर्षीय बेटे जयनाथ कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!