गोपालगंज

गोपालगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कल से अतिक्रमण हटाने को लेकर बरती जाएगी और सख्ती

गोपालगंज में आज सोमवार को पुरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसका शुरूआत शहर के पोस्टऑफिस चौक से शुरू हुआ और शहर के घोष मोड़ तक किया गया। सदर सीओ और कार्यपालक पदाधिकारी के साथ मौके पर नगर थाना की पुलिस में मौजूद थी। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान आज दिन भर चला। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने कहा है की कल से अतिक्रमण हटाने को लेकर और सख्ती बरती कयेगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहद कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।

सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया की अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज दूसरा दिन है। इसको लेकर नगर परिषद् के द्वारा पूर्व से लोगो सुबह में ही सुचना दे दी गयी थी। फिर भी कल तक का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। बाकी लोग खुद अतिक्रमण हटा लें, नही तो चालान किया जाएगा।

बतादे कि कुछ दिनों से शहर में अतिक्रमण के वजह से लगातार जाम लग जाता है। जिससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!