गोपालगंज

गोपालगंज के मांझागढ़ में सौच करने जा रहे छात्र का पैर फिसल कर पोखरा मे गिर जाने से हुई मौत

गोपालगंज के मांझागढ़ में बुधवार की सुबह करीब 5 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र भटवलिया गांव के देबीचरण महतो के 17 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार शौच करने के करहटा चौर में गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल कर पोखरा मे गिर जाने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने चौड़ में स्थित करीब तीन फीट पानी से भरे गढ़े मे किशोर का शव देख परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।

ग्रामीणों के द्वारा सन्देह जताया जा रहा था कि जहीरले सर्प के डँसने से मौत हुई है। किशोर केकड़ा के बिल में हाथ लगा कर मछली और केकड़ा पकड़ता था। मछली और केकड़ा पकड़ने के दौरान जहरीले सर्प डंस लिया होगा। जिसके चलते पानी मे गिर गया होगा, जिससे मौत हो गयी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पानी मे डूबने के वजह से मौत होने की संदेह हैx लेकिन मौत का सही कारण क्या है वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगी।

मृतक तीन भाई और एक बहन है। भाई में दूसरे स्थान पर था। मृतक के पिता तारी बेचकर परिवार का परिवरिश करते है। मृतक घर की सब्जी के लिए केकड़ा और मछली पकड़ कर लाता था। माता ज्ञानती देवी और बहन ममता कुमारी भाई आलोक और पिता देवी चरण का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार में बुद्धिमान और परिश्रमी लड़का यही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!