गोपालगंज

गोपालगंज: लगातार बढ़ रहा है गंडक का जलस्तर, करीब 3.5 लाख क्यूसेक से ज्यादा है पानी का बहाव

गोपालगंज में गंडक का जलस्तर बढ़ रहा है। वाल्मीकि नगर बराज से कल चार लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। वह पानी अभी नहीं पंहुचा है। लेकिन गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहाँ अभी करीब साढ़े तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी बहाव है। जिसकी वजह से सदर प्रखंड के कई गांवो में बाढ़ से लोगो की परेशानी बढ़ गयी है।

सदर प्रखंड का खाप मकसूदपुर, जगरीटोला, मेहंदिया, कटघरवा जैसे करीब एक दर्जन गाँव पानी में डूब गए है। गाँव के गांव गंडक नदी में समां गए है। लोगो के घर और उनकी झोपड़ियाँ पूरी तरह पानी में डूब गयी है। कुछ लोग अपने कीमती सामान जैसे ट्रेक्टर, बाइक और अन्य सामान ऐसे ही घर में छोड़ कर तटबंधो पर चले गए है। लेकिन उनके मवेशी और अन्य समान ऐसे ही गंडक में पड़े हुए है। यहाँ गंडक के जलस्तर के बढ़ने से हालात बद से बत्तर होते जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!