गोपालगंज

गोपालगंज: सुबह से लापता 12 वर्षीय किशोर का झाड़ियों में मिला शव, पुरे इलाके में फैली सनसनी

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में पंचदेवरी प्रखंड के देवरिया गांव में पुल के समीप सुबह से लापता एक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने के सुचना पुलिस को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक की पहचान देवरिया गाँव निवासी अजय सिंह के 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के तौर पर की गयी है।

बताया जाता है की 12 वर्षीय मनीष कुमार आज सुबह करीब 8 बजे अपने घर बहार निकलता है। काफी देर तक जब मनीष घर नहीं लौटा तब परिजनों में चिंता बढ़ गयी। पूरा परिवार मनीष की तलाश में जुट गया। लेकिन किसी को भी कोई सफलता नहीं मिली। इसी बिच ग्रामीणों ने देवरिया गांव स्थित पुल के समीप झाड़ियो में एक किशोर का शव देखा। शव मिलने की सुचना पुरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गयी। मनीष के परिजन भी शव मिलने की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। शव देखते ही पुरे परिवार का होश उड़ गया। उनके आँख के सामने उनके जिगर के टुकरे का लाश दो टुकडो में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दिया। पुलिस सुचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वहीं हर एक बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!