गोपालगंज

गोपालगंज में थावे होम गार्ड मैदान में भाजपा कार्यकर्ता ने मनोज तिवारी को किया जोरदार स्वागत

गोपालगंज में थावे प्रखंड के दुर्गामंदिर स्थित होमगार्ड मैदान में चुनावी सभा आयोजित किया गया।जिसमे सदर विधान सभा क्षेत्र संख्या 101 में उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी पक्ष में प्रचार प्रसार के लिए थावे होमगार्ड मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने दिल्ली से पहुंचे गायक एवम बीजेपी सांसद मनोज तिवारी।

चुनावी सभा की संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा की सुनो हो बिहार के लाला कुसुम देवी को वोट देकर जितवा ये भाई। याहवो थावे वाली मईया लाजिया बचा लिया हो कुसुम देवी की लजी बचाली ली हो। ठग लोग की अवकटिया बता दी हो। 2024 तक गोपालगंज जिला का देश में अलग पहचान होगा।तू लाज बचवा लू माई अपने पुजरिया के। आके प्रकट हो जा।सभी जनता से कमल छाप पर तीन नंवबर को वोट देने की अपील करते किए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा की इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर भारी वोट मत से विजयी बनाकर भेजे। शराब बेचने वाले को राजद ने प्रत्याशी बनाया गया है। जिसको लेकर चुनाव आयोग को लिखित शिकायत किया गया है। अब हाई कोर्ट में भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की राजद अपना चाल चल रही है। पलटू राम एवम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पलटकर अपने वेटा को लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें।

भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने कहा की आप सबको की बेटी हूं। भाजपा प्रदेश उपाअधक्ष्य ने कहा की स्वर्गीय पूर्व मंत्री विधायक सुबास सिंह का अधूरे कार्य को पूरा करने को लेकर सभी लोग भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को वोट देकर विजयी बनाए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्वासघात किया,कमल फूल पर बटन दबाकर वोट देने की अपील किया।तथा भाजपा को वोट देकर गोपालगंज जिले को गुंडाराज से बचना है।

उनके सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, विधायक सुनील मनी तिवारी, विधायक राणा रणधीर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाअध्यक्ष मिथलेश तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद, पूर्वी चंपारण विधायक श्याम बाबू , विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व विधायक विशनाथ बैठा, एमएलसी जनक राम, विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता, लोजपा के प्रदेश महा सचिव ब्रह्मा देव राय, एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पु सिंह, महंत सतदेव दास, भाजपा महा मंत्री संदीप कुमार उर्फ मंटू गिरी, मनीष कुमार, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश राय, अंशु कुमार, रोहित सिंह, मंडल अध्यक्ष भरत सिंह सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!