गोपालगंज

गोपालगंज में बाइक चालक ने महिला को मारी ठोकर, मौके पर महिला की मौत, बाइक चालक घायल

गोपालगंज में मीरगंज थाना के बड़कागांव बाजार में घर से बाजार जा रही महिला को अनियंत्रित बाइक सवार में ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत महिला थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव निवासी अवधेश साह की 35 वर्षीय पत्नी कृष्णावती देवी बताई जा रही है।

बताया जाता है कि मृतक महिला अपने 7 वर्षीय पुत्री के साथ बड़कागांव बाजार जा रहे थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया। टोकर इतना जबरदस्त था की महिला की मौके पर ही मौत होगी जबकि उनकी 7 वर्षीय बेटी घायल हो गई। वहीं बीके चालक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला का शव कब्ज़े में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वहीं घायल 7 वर्षीय पुत्र एवं बाइक चालक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ दोनों घायलों का इलाज चल रह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!