गोपालगंज

गोपालगंज में बेख़ौफ़ अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर कि हत्या, फैली सनसनी

गोपालगंज में 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर जहा हत्या कर दी गयी। वही हत्या के बाद जिले के दियारा इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। जिस व्यक्ति को गोली मारी गयी है। उसके भाई का अपराधिक इतिहास रहा है. इसलिए हत्या की वजह गैंगवार या फिर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना विशम्भरपुर के दुर्गमटिहनिया गाँव का है। जहा अधेड़ व्यक्ति को गोली मारी गयी है। वह जिले का दियारा इलाका है। इसलिए गोली लगने की सुचना घरवालो को देर से मिली। 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का नाम किसान बिन्द है। वह विशम्भरपुर के निरंजना गाँव का रहनें वाला था।

बताया जाता है की वह किसी काम से दुर्ग मटिहनिया गाँव में गया हुआ था। तभी अपराधियो ने उसके सिर में नजदीक से गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ह्त्या की सुचना उसके परिजनों को देर से मिली। सुचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुचकर मृतक की पहचान की। तब विशम्भरपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।

मृतक के भाई कन्हैया प्रसाद ने बताया की उनके भाई किसी काम से दुर्गमटिहनिया गाँव गये हुए थे। तभी उन्हें गोली मारी गयी है। गोली मारने की क्या वजह है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था।

वही मृतक के रिश्तेदार रामबालक प्रसाद ने बताया की उनके बहनोई को सिर में गोली मारी गयी है। वे मछली मरवाने के लिए दुर्ग मटिहनिया गांव गए हुए थे। मछली मरवाने के बाद वे बाजार से लौट रहे थे। तभी उन्हें गोली मारी गयी है। हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश हो सकती है।

बहरहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेने की सुचना है। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!