गोपालगंज

गोपालगंज में बर्थडे पार्टी मना कर घर लौट रहे युवक का सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मचा कोहराम

गोपालगंज के मांझा में बर्थडे पार्टी मना मर घर लौट रहे युवक का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव के मुन्नीलाल शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र रोहित शर्मा मांझा थाना क्षेत्र जगरनाथा गांव में अपनें ममहर में बर्थडे पार्टी में सोमवार की शाम गया था। पार्टी करने के बाद वह वहां से रात के करीब 10 बजे घर अपने बुलेट बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जब वह जगरनाथा रेलवे ढाला और भड़कुइया मोड़ के बीच जगरनाथा गांव के समीप अनियंत्रित अज्ञात टैंकर ने जोड़दार धक्का मार कर फरार हो गया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की चिलाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुच कर घायल युवक को सदर अस्पताल में पहुचा कर इलाज हेतु भर्ती कराया। जाहा चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज हेतु गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते मे ही युवक की मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई था। भाइयो में मृतक सबसे छोटा था। मृतक भीएम इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। भाई गुडू शर्मा, अर्जुन शर्मा और पिता मुन्नी लाल शर्मा और माता सभी का रो रो कर हालत खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!