गोपालगंज

गोपालगंज में नवरात्र व्रत कर रहे भक्तों ने कन्या पूजन कर व्रत का पारायण किया, मंदिरों में जुटी भीड़

गोपालगंज में शारदीय नवरात्र के नौवें दिन देवी के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की गई। मां सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को सभी देवियों की पूजा का फल मिल सकता है। नवरात्र व्रत कर रहे भक्तों ने कन्या पूजन कर व्रत का पारायण किया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भीड़ जुटी रही। शाम को मंदिरों में आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
सोमवार को शारदीय नवरात्र के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। कन्याओं को भोजन कराया तथा इसके बाद व्रत का पारायण किया। कुछ भक्त अष्टमी तो कुछ नवमी तिथि को व्रत का समापन करते हैं। घरों में पूजन के बाद श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। मंदिर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजते रहे। शहर से लेकर गाँव के भी कई मंदिरों में पूजन के लिए भारी भीड़ रही। शाम को सभी मंदिरों में सांध्यकालीन आरती की गई। कई मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
बता दे की नवमी पर कन्या पूजन के लिए भक्तों में मारामारी सी मची रही। दिन निकलते ही आसपास के घरों से कन्याओं को बुलाने में लगे रहे। हर कोई पहले अपने घर में कन्या पूजन करना चाहता था। रंग-बिरंगे सुंदर कपड़ों में सजी कन्याओं ने कभी इस घर तो कभी उस घर में जाकर भोजन ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!