गोपालगंज

गोपालगंज में दहेज़ के लिए विवाहिता को जलाया गया जिन्दा, इलाज के दौरान पटना में तोडा दम

गोपालगंज में दहेज़ के लिए विवाहिता को जहा जिन्दा जला दिया गया। वही गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीडिता को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। भर्ती विवाहिता की मंगलवार को मौत हो गयी। घटना नगर थाना के हरखुआ गाँव की है। पीडिता के शरीर के पीछे और नीचे का हिस्सा पूरी तरह जल गया था। मृत्यु पूर्व दिए बयान में विवाहिता ने बताया कि दहेज़ में उसके पति के द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी। क्या कोई इन्सान दहेज़ में महज एक बाइक के लिए इतना नीचे गिर सकता है। आखिरकार दरिन्दे पति ने अपनी पत्नी की जिन्दा जलाकर हत्या कर दी।

मृतका का नाम रूबी कुमारी है। वह नगर थाना के हरखुआ गाँव के रहने वाले रत्नेश कुमार की पत्नी थी। रूबी की 8 साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के दौरान रूबी के पिता ने अपनी बेटी के लिए हैसियत से बढ़कर इंतजाम किया और धूमधाम से शादी की। लेकिन शादी के महज कुछ महीने के बाद ही उसका पति दहेज़ में बाइक की मांग करने लगा। पीडिता के भाई ने बाइक देने की बात भी स्वीकार की थी। लेकिन इसके बावजूद रूबी को उसके पति के द्वारा नशे की हालत में पहले जमकर पिटाई की गयी और पिटाई के बाद पति और सास ने उसके शरीर पर किरासन का तेल छिड़कर उसे जिन्दा जला दिया।

दरअसल रूबी अपने घर के रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका हैवान पति अपनी माँ के साथ मिलकर रूबी की पीठ पर पीछे से मिटटी का तेल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। आग में झुलसी विवाहिता को बीते 11 जून को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहा उसका शरीर करीब 70 फीसदी से ज्यादा जल गया था। बाद में इलाज करने के बाद पीडिता को पटना के पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया था। जहा उसकी कल दर्दनाक मौत हो गयी। रूबी को 5 साल और 3 साल की बेटी भी है। जब आज से 8 दिनों पूर्व पीडिता का बयान लिया गया था। तब भी वह इतनी यातना सहने के बाद भी अपने पति को मालिक कहकर पुकारती रही। सदर अस्पताल के बेड पर कराह रही पीडिता रूबी ने मृत्यु पूर्व दिए बयान में बताया कि उसका मालिक यानि पति और सास मिलकर उसे पीछे से जला दिए। पति ने पहले पिटाई की और उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। पति को दहेज़ में बाइक चाहिए था। पति ने धमकी भी दिया की अगर उसे बाइक नहीं मिला तो उसे जिन्दा जलाकर जान से मार देगा। मृतका की माँ सुथरी देवी ने बताया की उसका पति लगातार बाइक की डिमांड करता था और बाइक नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देता था। आख़िरकार उनकी बेटी की मौत हो गयी।

पीडिता के बयान पर नगर थाना पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी सास और पति फरार था। घटना के 8 दिन बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।

आज जब शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नगर थाना पुलिस का एएसआई सदर अस्पताल पंहुचा। तो उसे भी लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा। हांलाकि नगर थाना के एसआई संजीत कुमार ने बताया की पीडिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में अरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!