गोपालगंज

गोपालगंज: खालगांव में एक साल से जलजमाव को लेकर जीविका दीदियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के खालगांव गांव में लगभग डेढ़ साल से सड़क पर हो रहे जलजमाव को लेकर जीविका दीदियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को जीविका दीदियों ने जमकर बवाल काटा। जिससे खालगांव गांव में लगभग चार घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव के फोन पर आश्वासन देने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।

ज्ञात हो कि पिछ्ले माह आठ अक्टूबर को महिलाओं ने जलजमाव को खत्म कराने के लिए बीडीओ को आवेदन भी दिया था। तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन मिला था। लेकिन मामला जस का तस रहा। जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जाता है कि खालगांव में मुख्य सड़क पर हल्की बारिश के साथ ही जलजमाव हो जाता है। लगभग 300 मीटर जलजमाव के कारण आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। जिससे आजिज होकर पिछले माह जीविका दीदियों ने हल्ला बोल जमकर हंगामा किया था। और मरम्मती के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी महिलाओं ने दी थी। एक से दो सप्ताह के अंदर जलजमाव की समस्या को दूर करने का आश्वासन बीडीओ ने दिया था।

इस मौके पर, मेराज सैफी, सबिता कुमारी, मिना देबी, पूजा कुमारी, आशा देवी, विमला देवी, जैकब खातुन, हसन तारा खातून, मुन्नी देवी, मंजू देवी, रंजना देवी, कैलाशी देवी, तारा मून नेशा, रीना देवी, उषा देवी, सैरून नेशा, बबीता देवी, चमेली देवी, लालमणि देवी, लखपति देवी, जयबुन खातून, पुष्पा कुमारी सिंह, कृष्णावती देवी, रहिमन खातून, जानकी देवी, ललिता देवी, जमीला खातून, सुनीता, तेतरी देवी, चंद्रावती देवी, अनु देवी, शिव कुमारी देवी, बिंदु देवी, दुर्गावती देवी, मीना देवी, रामसखी देवी, सरस्वती देवी, कांति देवी, इलायची देवी, शीला देवी, सुनैना देवी, सुंदरी देवी, कमलावती देवी, सुकांति देवी, प्रमिला देवी, सरोज देवी, रीता देवी, मंजरी देवी आदि थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!