गोपालगंज

गोपालगंज कोर्ट में पहुंचे साधु यादव, आदर्श आचार संहिता उलंघन मामले में कोर्ट में हुई पेशी

एक टीवी चैनल पर चले कार्यक्रम में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के बयांन का राबड़ी देवी के भाई और पूर्व सांसद साधू यादव ने भी समर्थन किया है। साधू यादव प्रशांत किशोर के मुद्दे पर मीडिया से अपना बयान साझा कर रहे थे।

साधू यादव उर्फ़ अनिरुद्ध प्रसाद ने गोपालगंज कोर्ट में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रशांत किशोर उनके जीजा लालू यादव से 5 बार मिले। एक बार मुंबई अस्पताल में, पटना आवास पर और रांची में। उन्हें और मीडिया को भी ये बाते पता है। लेकिन दोनों लोगो के बीच में क्या बाते हुई है, ये किसी को नहीं पता। क्योकि ये दो लोगो के बीच का मामला है और उस समय कोई तीसरा नहीं था। इसलिए वे ही दोनों लोग इस पर अपनी राय दे सकते है। लेकिन यह तय है की प्रशांत किशोर लालू जी से मिले थे।

साधू यादव ने कहा राजनीती में कुछ भी संभव है। यह संभवनाओ का खेल है। इस दौरान साधू ने अपने सभी शुभचिंतको को नामाकन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।

दरअसल आज सोवमार को पूर्व सांसद और लालू यादव के साले साधू यादव पूर्व के एक लंबित आदर्श आचार संहिता मामले में गोपालगंज एसीजीएम एक की कोर्ट में पेश होने आये थे। यहाँ वे आचार संहिता उलंघन मामले में आरोपी बनाये गए थे। इसी मामले में कोर्ट में पेश हुए और उन्हें नियमित जमानत मिल गयी है।

साधू यादव आगामी 17 अप्रैल को महाराजगंज लोकसभा सीट से बसपा के टिकेट पर चुनाव लड़ेंगे।

.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!