गोपालगंज

गोपालगंज के भोरे में जमीन विवाद में जख्मी महिला की इलाज के क्रम में मौत, मचा कोहराम

गोपालगंज के भोरे में जमीन विवाद में 17 दिनों पूर्व जख्मी महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया।घटना भोरे थाना के मलचौर गांव की है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। तथा नामजदों की गिरफ्तारी में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार भोरे थाना के मलचौर गांव में नथुनी भगत का जमीन से समबन्धित विवाद उसी गांव के धर्मेन्द्र यादव के साथ चल रहा था। जिसको लेकर बीते 17 मार्च को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गया। मारपीट के दौरान धर्मेन्द्र यादव के परिवार के लोग नथुनी भगत के परिवार वालो को पीट रहे थे। जिन्हें बचाने गई नथुनी भगत की पत्नी 60 वर्षीय एतवरिया देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल भोरे ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत में गोपालगंज रेफर कर दिया। जहां से इलाज के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जख्मी महिला को घर भेज दिया। जख्मी महिला के बयान पर गांव के धर्मेंद्र यादव, बबिता देवी, बेबी देवी और दुर्गावती देवी के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी बीच घर पर ही  बुधवार की देर शाम को उसकी मृत्यु हो गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।

उधर महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। चोट लगने से हुई है या कोई दूसरा कारण है। चोट से महिला की मौत होने की पुष्टि होने पर हत्या की धारा एफआईआर में जोड़ दिया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!