गोपालगंज

गोपालगंज में बेख़ौफ़ चोरो का उत्पात, डॉक्टर के मेन गेट का ताला काट कर लाखों का संपत्ति उड़ाया

गोपालगंज में डॉक्टर के मेन गेट का ताला काट कर घर में घुसे चोरो ने खाली घर पाकर जमकर उत्पात मचाया। दो घंटो में आलमारी का लाकर काट कर चोर 90 हजार नगद सहित कुल दो लाख की संपति उड़ा ले गये। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। वारदात नगर थाना के गोसाई टोला मुहल्ले की है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के अरार रोड़ में स्थित जनसेवा हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि कुमार का अपना घर गोसाई टोला में स्थित है। घर में भाई की शादी आगामी 14 अप्रैल को होने के कारण उनका पूरा परिवार उनके पैतृक गांव सिधवलिया चला गया था। उनके घर पर उनके पिता जी भी वे भी बुधवार की सुबह घर से गांव चल गये। तभी मेन गेट का ताला काट कर चोर उनके घर में घुस गये। घर की अलमारी के रखे नब्बे हजार नगद सहित लगभग एक लाख बीस हजार गहने उड़ा ले गये। घटना की जानकारी गृह स्वामी को तब हुई। जब सुबह वे लोग अपने घर पहुंचे। चोरी की घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर चोरी की घटना के उद्द्भेदन में जुट गई। पुलिस ने डॉक्टर के शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!