गोपालगंज

गोपालगंज के सासामुसा दाहा नदी पुल के समीप पुलिस जवान हुआ सडक दुर्घटना का शिकार

गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा दाहा नदी पुल के समीप एनएच 28 पर अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार एक पुलिस जवान को टक्कर मार दी। जिससे पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिस जवान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस जवान सुरेंद्र सिंह की कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर तैनाती है। सोमवार को ये ड्यूटी समाप्त होने के बाद चेकपोस्ट से वापस पुलिस लाइन आ रहे थे। अभी ये सासामुसा स्थित दाहा नदी पुल के समीप पहुंचे ही थे कि तभी अज्ञात बाइक ने इनकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सहित सड़क पर गिर जाने से पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिस जवान को आसपास के लोग इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने इन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक समेत फरार हो गया। घायल पुलिस जवान का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!