गोपालगंज

गोपालगंज: मां सिंहासनी के दरबार में मकर संक्रांति महापुण्यकाल में डीएम ने चढ़ाया खिचड़ी का महाभोग

गोपालगंज: शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी के दरबार में मकर संक्रांति महापुण्यकाल में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, सीओ रजत बर्णवाल, मंदिर के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम केडिया ने वैदिक मंत्रों के बीच मां को खिचड़ी का महाभोग चढ़ाया। मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडेय, हरेंद्र पांडेय व विध्याचल के साधक डब्लू गुरु ने वैदिक मंत्रों से मां को महाभोग चढ़वाया।खिचड़ी के साथ मां को दही-चूड़ा, तिलकुट, गुलाब व नारियल चढ़ा कर डीएम ने जिले वासियों के सुख-समृद्धि, आरोग्य, शांति व ऐश्वर्य की कामना की।

इस के दौरान वेद मंत्रों से मां का मंदिर परिसर गूंज उठा। डीएम ने विधिवत पूजा और आरती की। इसके बाद मंदिर की तरफ से देश के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना को लेकर पंडाल लगाकर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। जिसकी शुरुआत बीडीओ अजय प्रकाश राय और मंदिर के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम केडिया द्वारा किया गया।

मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि वर्ष 2011 में बंगरा के स्व बिंध्याचल दुबे के प्रेरणा से इस परंपरा की शुरुआत डब्लू गुरु ने कराया था।मकर संक्रांति को मां सिंहासनी का खिचड़ी महाभोग प्रसाद पाने वाले पर मां की कृपा पूरे साल वर्ष बनी रहती है।

मां को खिचड़ी का महाभोग चढ़ाने के साथ ही प्रेम केडिया की ओर से बंदरों का भोज कराया गया। जिसमें हलवा पुड़ी खिलाया गया। बंदरों की भोज काफी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!