गोपालगंज: घर से ससुराल अपनी बीबी से मिलने निकला युवक हुआ गायब, तीन दिन बाद बरामद हुआ शव
गोपालगंज: बीते तीन दिनों से लापता युवक का शव आज नदी किनारे बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि शव का आधा हिस्सा नदी के पानी में डूबा था व आधा हिस्सा नदी किनारे बाहर था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्ज़े में लकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के समीप की है। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के हेम बरदाहा गांव निवासी 30 वर्षीय कंचन साह के रूप में हुई है।
बताया जाता है की कंचन साह अपनी जीविका चलाने के लिए नगर थाना के कोंह्वा मोड़ के समीप मिठाई का दूकान चलता था। बीते 3 मई को कंचन साह बरौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव स्थित अपने ससुराल अपनी बीवी से मिलने के लिए अपने घर से निकला था। जिसके बाद वह नाही अपने ससुराल पहुंचा और नाही अपने घर लौटा जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोज- बीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इधर, शनिवार को कुछ ग्रामीण मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के समीप एक शव को देखा। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सुचना मोहम्मदपुर पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मौत कैसे हुई। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कंचन साह की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।