गोपालगंज

गोपालगंज: युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

गोपालगंज: विजयीपुर के युवक नंदलाल की मौत पर घर तो क्या पूरा गांव शोक मग्न हो गया। मात्र 36 वर्ष की उम्र में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने वाला तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सभी अलग हैं। उसके परिवार में पत्नी, एक सात वर्ष का लड़का तथा एक पांच वर्ष की लड़की और एक तीन साल की बेटी है। पत्नी रह रह कर बेहोश हो जाती है। पत्नी ने बिलखते हुए कह कि अब उसका कौन होगा सहारा। असमय छोड़कर चला गया। मां और पिता दोनों वृद्ध हैं। परिवार में सभी अपना अपना परिवार देखते हैं।

घटना के बाद से ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। सभी लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि इतनी कम उम्र में दुर्घटना से मौत के बाद उसके परिवार का क्या होगा। पत्नी का नाम पिंकी देवी है। बड़ा लड़के का नाम आर्यन कुमार तथा बेटीयों में सन्या और परिधि है। बेटे की उम्र 7 वर्ष है तथा सन्या कुमारी 5 वर्ष एवं परिधि 3 वर्ष की है। सबसे बड़ी बहन का नाम अनिता देवी तथा मां का नाम सुगिया देवी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!