गोपालगंज

गोपालगंज: विजयीपुर प्रखंड में ठंढ़ से बचने के लिए प्रशासन ने की जगह-जगह अलाव की व्यवस्था

गोपालगंज: बीते एक सप्ताह से ठंढ़ का पारा काफी बढ़ गया है। जिसकी वजह से हर जगह आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंढ़ बढ़ने के बाद सिर्फ मनुष्य ही नही बल्कि पशु पक्षी भी अपने अपने अपने घरों में दुबके पड़े हैं।

विजयीपुर प्रखंड में भी बीते एक सप्ताह से पड़ रही ठंढी अपना भरपूर असर दिखा रही है। और नतीजा ये है की ठंढ़ से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके पड़े हैं। सड़क बाजारों में लोगों की उपस्थिति भी न के बराबर दिख रही हैं। सड़क और बाजारों को देखकर लग रहा है कि जैसे प्रखंड में पुनः लॉकडाउन लगा हो। 1 जनवरी को पछिया हवा ने ठंढ़ को और अधिक बढ़ा दिया। सोमवार को सूर्य देव ने बिल्कुल भी दर्शन नही दिया। बढ़ती ठंढ़ से बचने के लिए विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी पर लगे सुरक्षागार्ड आग जलाकर खुद को सुरक्षित कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से बढ़ते ठंढ़ को देखते हुए प्रखंड के पगरा बाजार, विजयीपुर, मझवलिया,विजयीपुर, मुसहरी बाज़ार सहित मुख्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!