गोपालगंज

गोपालगंज एसपी का हुआ तबादला, स्वर्ण प्रभात बने नए एसपी, कौन हैं आईपीएस स्वर्ण प्रभात, आइए जानते हैं

गोपालगंज: बिहार में साल के आखरी दिन कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सूबे के पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। इसी क्रम में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार का भी तबादला किया गया। उन्हें भागलपुर एसएसपी बनाया गया है। वहीं भागलपुर सिटी एसपी आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात को गोपालगंज का नया एसपी बनाया गया है।

कौन हैं आईपीएस स्वर्ण प्रभात, आइए जानते हैं :-

  • स्वर्ण प्रभात 2017 बैच, बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • वे मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं।
  • उन्होंने 105 रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की थी।
  • स्वर्ण प्रभात भोजपुर के तरारी प्रखंड के मोआप कला के कौशलेश कुमार सिन्हा और ललिता देवी के पुत्र हैं।
  • यूपीएससी के पहले वो आइआइटीयन थे।
  • स्वर्ण प्रभात आइआइटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग किया है।
  • आइआइटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वर्ण प्रभात ने माइक्रो सॉफ्ट वेयर कंपनी में जॉब पकड़ की।
  • अच्छे पैकेज पर दो साल नौकरी करने के बाद स्वर्ण प्रभात ने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।
  • पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पूरे मन के साथ तैयारी में जुटे रहे।
  • उन्होंने दूसरे प्रयास में यूपीएससी क्लियर करते हुए 105वां रैंक हासिल किया। भागलपुर में कई संगीन मामलों में आपने बेहतरीन कार्य किया है।

आईपीएस स्वर्ण प्रभात एक बेहतरीन पुलिस अफसर के रूप में जाने जाते हैं। भागलपुर में उन्होंने कई मामले सॉल्व किए हैं। वहीं गोपालगंज को नया एसपी मिलने से कानून व्यवस्था में और मजबूती बढ़ने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!