गोपालगंज

गोपालगंज: दहेज़ लोभियों ने बेटी के सामने मां की कर दी हत्या, हत्या के बाद घर छोड़ सभी आरोपी फरार

गोपालगंज में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र गम्हरिया गांव की है। मृतक महिला का नाम लीलावती देवी है। जो सुरेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर सुबास यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि बाकी के आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है की सदर प्रखंड के जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर भठवा नया टोला गांव के रहने वाले सुखराज यादव की पुत्री लीलावती देवी की शादी 3 साल पहले मई 2018 में गम्हरिया गांव के सुबास यादव के पुत्र सुरेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद एक साल की बेटी अनुष्का कुमारी है। बेटी होने के बाद से महिला को प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हो गया। मृतक का भाई जितेंद्र यादव ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जादोपुर थाने की पुलिस जांच के लिए जो पहुंची तो महिला की लाश कमरे में पड़ी हुई थी। पुलिस ने बेड से महिला की लाश को कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल बोर्ड गठित कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले ही घर में भीषण चोरी हुई थी। जिसमें महिला के आभूषण और कीमती सामानों को चोरी कर लिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की वारदात को अंजाम गांव के ही युवक ने दिया था। जिसके खिलाफ जादोपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। चोरी की वारदात होने के 2 दिन बाद ही हत्या हो गई। फिलहाल पुलिस चोरी की घटना से भी इस मामले को जोड़ कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!