गोपालगंज

गोपालगंज: पंचदेवरी के अधेड़ की यूपी में सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों को मौत की खबर दूसरे दिन लगी

गोपालगंज: पंचदेवरी के एक अधेड़ की मौत यूपी में सड़क दुर्घटना में हो गई। मृत अधेड़ कटेया थाना क्षेत्र के सबेया गांव निवासी 55 वर्षीय सतन ठाकुर था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की शाम सतन यूपी के जावरा बाजार के पास अपने एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वापस लौटने के क्रम में फाजील नगर के पास रजत पिपरा रजक के करीब अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी के तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर परिजनों को जानकारी नहीं हो पाई। सतन के पॉकेट में कोई कागजात नहीं होने से पुलिस ने भी सूचना नहीं दी। दूसरे दिन खोजबीन के बाद सड़क दुर्घटना की परिजनों को जानकारी हुई। तब जाकर तुर्कपट्टी थाने से संपर्क किया गया। जिसके बाद घटना की पुष्टि हुई। गुरुवार को यूपी पुलिस ने पडरौना सदर अस्पताल से सतन का शव परिजनों को सौंप दिया।

इधर घटना के बाद बेटी रीमा कुमारी, वृजकिशोर, अमर किशोर, दुधनाथ ठाकुर, श्रीराम ठाकुर, नाती विपीन विकाश परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!