गोपालगंज

गोपालगंज: अभिनेता पंकज त्रिपाठी छुट्टी मनाने पहुंचे अपने पैतृक गांव, परिवार के साथ उठाया आनंद

गोपालगंज: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इनदिनों अपने पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव में छुटियाँ मना रहे हैं। वह अपने परिवार और ग्रामीणों के साथ चार दिनों से छुटियाँ मना रहे हैं। हमेशा ऐसा संयोग होता है कि पंकज त्रिपाठी अपने फ़िल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव माता-पिता का आशीर्वाद लेने ज़रूर आते है। लेकिन इस बार वे शेरदिल रिलीज होने के बाद अपने घर माता-पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लेने पहुँचे है।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी और मां का नाम हेमवती देवी है। अक्सर वो किसी फिल्म की रिलीज से पहले दोनों का आशीर्वाद लेने अपने पैत्रिक गांव पहुंच जाते हैं। लेकिन इस बार वे शेरदिल रिलीज होने के बाद अपने घर माता-पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लेने पहुँचे है। पिछले 4 दिनों से वे अपने गांव में अपने परिवार और ग्रामीणो के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गंवही अंदाज में ग्रामीणों के साथ खूब इंजॉय किया। उन्होंने परिवार के साथ खुद लिट्‌टी-चोखा बनाया और खाया। सुबह-सुबह गांव वाले अंदाज में बोरवेल में भी नहाए।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस बार वे 6 माह बाद गांव आये है। गाँव में वो अपने माता पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लेने आये है। शहर के भागमभाग के निकलकर वो अपने गांव आये है। यहाँ इतमिनान मिलता है, लगता है जीवन कितना ठहरा हुआ है। उन्होंने कहा की वो अक्सर फिल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव-माता पिता का आशीर्वाद लेने गांव जरूर आते हैं। इस बार वे शेरदिल रिलीज होने के बाद घर पहुंचे हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी आनेवाली फिल्मों में फुक्रे 3, ओ माई गॉड 2, वेव सीरीज मिर्जापुर 3 जल्द आनेवाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!