गोपालगंज

गोपालगंज डीएम ने समाहरणालय के प्रागण में आम लोगों की रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं

ग़ोपालगंज ज़िला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय के प्रागण में आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना गया। साथ ही ज़िला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

अपनी शिकायतों व समस्याओं को लेकर कुचायकोट प्रखंड के सल्लेपुर निवासी मंदधेस सिंह व बरौली प्रखंड के कल्याणपुर मठिया निवासी महंत हरिशरण दास द्वारा जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर अपनी समस्याएं बताई गयी। वही सिधवलिया प्रखंड के बुधसी निवासी हेम कुमार सिंह द्वारा विद्यालय के भूमिदाता होने पर नाईट गार्ड की बहाली को लेकर गुहार लगाई गयी। माँझा प्रखंड के भैसही निवासी विश्वनाथ गौड़ द्वारा उनके जमीन पर अतिक्रमण किये जाने को लेकर महोदय से गुहार लगाई गयी। मीरगंज निवासी सुधा देवी ने अपनी पेंशन सम्बन्धी शिकायतों को महोदय के समक्ष रखा जिसको लेकर महोदय द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

ज़िला पदाधिकारी द्वारा सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा गया कि आमलोगों के समस्याओं का निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें। साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!