गोपालगंज

गोपालगंज: डायन का आरोप लगाकर भैसुर ने अपने ही भाई की पत्नी को मार दी गोली, महिला जख्मी

गोपालगंज में एक बार समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ आज भी एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर गोली मारने का आरोप है। मामला माँझा थाना के छितौनी ग़ांव का है। जहा डायन का आरोप लगाकर भैसुर ने अपने ही भावज को गोली मार कर जख़्मी कर दिया। इस घटने में भावज बुरी तरह जख़्मी हो गई। जिसे सदर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने पीड़िता की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़िता का नाम सीमा देवी है।पीड़िता के ऊपर अपने भैसुर के बेटे को गायब करने का आरोप है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि जख़्मी महिला राजू साह की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी पर उसके पटीदार संजय साह के पुत्र को दो वर्ष पहले गायब करने का आरोप है। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद उसका पता नही चला। जिसके बाद पटीदार संजय साह द्वारा उसके साथ हमेशा मारपीट की जाती रही। पाटीदारो का आरोप है कि सीमा देवी द्वारा ही बच्चे को डायन कर कही गायब कर दिया गया है। जिससे वह मिल नही रहा है। इसी बात को लेकर आज होली के दिन दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोप है की आरोपियों द्वारा उसे गोली मार जख़्मी कर दिया। जिससे उसकी स्थिति नाजुक हो गई। परिजनो द्वारा उसे तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। बहरहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

आज के दौर में जब टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रहा हैं। तब डायन बिसाई जैसे आरोप लगाकर महिलाओं पर अत्याचार समाज के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!