गोपालगंज

गोपालगंज: भगवानपुर में होली मिलन सा सम्मान समारोह का आयोजन, कई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के भगवानपुर में बुधवार की देर रात होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में भगवानपुर के पुर्व मुखिया मृत्युंजय श्रीवास्तव, पुर्व प्रमुख विरेन्द्र मद्देशिया, जेएसएस विशाल सिंह, सेमरियां मुखिया अशोक गुप्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में गोपालगंज, सिवान, देवरिया, छपरा के चार दर्जन से अधिक भोजपुरी लोक गायक भी पहुंचे थे। अतिथियों ने कहा कि भगवानपुर में बीते दस वर्षों से होली मिलन समारोह का आयोजन होते आ रहा हैै। सम्मान समारोह के दौरान गायकी व डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।गायकी के क्षेत्र में अपने ही जिले के भोजपुरी अभिनेता लोक गायक नागेन्द्र उजाला, बुलट बेजोड़ व छपरा के कमलाकांत मिश्र व निरंजन निराला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डांस प्रतियोगिता में माही मनिषा की जोड़ी प्रथम रही। इन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मुखिय मृत्युंजय श्रीवास्तव उर्फ चमचम श्रीवास्तव के द्वारा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!