गोपालगंज

गोपालगंज: कलश यात्रा के साथ गौरा में शुरू हुआ सहस्त्र चंडी महायज्ञ, 5100 कन्याओं ने भरा जल

गोपालगंज: कटेया के गौरा पूरब मठ में आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें ढोल नगाड़े, हाथी घोड़े, कीर्तन मंडली के साथ 51 सौ कुंवारी कन्याओं ने जल भरा। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर अमवा, भलुही, नेउरी, कटेया नगर होते हुए घूरनाकुंड धाम पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित वीरेंद्र शुक्ल एवं 121 आचार्यों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 51 सौ कुंवारी कन्याओं ने जल भरा। जिसके बाद कलश यात्रा गौरा पूरब मठ मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची। जहां पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया।

कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को कोई परेशानी व कठिनाई न हो इसके लिए जगह-जगह ग्रामीणों के द्वारा शरबत व फल के काउंटर लगाए गए थे। इस यज्ञ में मथुरा वृंदावन से आए रामलीला मंडली के द्वारा नौ दुर्गा की मनमोहक झांकी निकाली गई। जो लोगों के मन को मोह रही थी। झांकी को देखने के लिए कलश यात्रा के दौरान लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। सहस्त्र चंडी महायज्ञ बाबा विशंभर दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित की गई हैं।

आचार्य श्री शुक्ला ने बताया कि यज्ञ कलश यात्रा से शुरू होकर पूर्णाहुति 14 मार्च को होगी।वहीं आयोजनकर्ता अर्घेन्दु जी बाबू महाराज, मुख्य यजमान मणिदास जी महाराज एवं सर्वेश्वर दास जी महाराज ने बताया कि यज्ञ में प्रवचन के लिए अयोध्या से जगतगुरु रामानंद दास जी महाराज पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!